सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय

Home remedy to remove pimples पिंपल हटाने का घरेलू उपाय


पिंपल हटाने का घरेलू उपाय ,मुँहासे हटाने का घरेलू उपाय
पिंपल हटाने का घरेलू उपाय
किशोर या युवावस्था में पहुंचते ही चेहरे में दाग धब्बा और मुहासे अपना प्रकोप दिखने लगते है ये आम बात है। ये सब हार्मोन्स में आये बदलाव के कारण होता है । ये समस्या उन लोगो को अधिक होती है जिनकी त्वचा तैलीय (ओइलीय ) है। चेहरे में लाल दाने पड़ते है फिर उसमें कील व मवाद निकलने लगता है। तो घबराये बिलकुल नहीं इस लेख में आपको बतायेगे इससे निजात पाने के देशी उपाय जो जड़ से ख़त्म करेगा इस समस्या को वो भी आपके रसोई में रखी वस्तुओ से । पहले जानते है ये सब क्यों होते है ?

पिंपल होने के कारण

पिम्पल्स या मुहासे होने का कई कारण  हो सकते है। 
(1) हार्मोन में बदलाव के कारण-हार्मोन में आये बदलाव के कारण चेहरे पर पिम्पले आने लगते पुरुषो में जब दाढी-मूछो के बाल आने व् स्त्रियों में पीरियड शुरुआत होने पर समस्या होता है।
(2)चाय /कॉफी के कारण - चाय या कॉफी का अधिक सेवन करने के कारण भी कील-मुहासे की समस्या  हो सकती है।
(3)प्रदूषण (पोलूशन) के कारण- प्रदूषित वातावरण में जैसे धूल ,मिट्टी ,व धुआँ में रहने के कारन भी कील-मुहासे की समस्या  हो सकती है।
(4)धूप - धूप में ज्यादा रहने के कारण,धूप की किरणों से त्वचा को अधिक नुकसान होता है जिस कारण भी कील - मुहासे हो सकते है।
(5)आहार के कारण - खाने में पौष्टिक भोजन न लेने,ज्यादा तैलीय भोजन  व डाइजेशन खराब होने के कारण भी कील - मुहासे हो सकते है।
(6)कॉस्मेटिक का  उपयोग- कॉस्मेटिक में कई हद तक रसायनों का उपयोग किया जाता है। जिसका इस्तमाल करने से  भी कील-मुहासे की समस्या  हो सकती है। और कई कारण  हो सकते है 

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय-

*एलोवेरा से करे पिम्पल्स का इलाज*-

पिंपल हटाने का घरेलू उपायएलोविरा का प्रयोग सदियों से सौंदर्य निखारने के लिए किया जा रहा है इससे कील मुहासे जड से  ठीक हो जाते है 
उपयोग करने का तरीका - 
एक छोटी एलोवेरा / ग्वार की पत्ती को काटकर उसका जेल निकाल कर उसे चेहरे पर लगाए जब सूख जाये तो चेहरे को धुलदे ऐसा निरंतर 2 हफ्ते तक प्रयोग करे।



*मुल्तानी मिट्टी से करे ठीक पिम्पल्स *-

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय,

मुल्तानी मिट्टी  का प्रयोग करने से त्वचा का अतिरिक्त तेल निकल जाता जिससे पिंपल्स में आराम मिलता है।
 उपयोग करने का तरीका -
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी  में  6-8 बूंदे  नीबू ,लगभग 10ML गुलाब जल व थोड़ा पानी  मिला कर पेस्ट बना ले इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाए  और सूखने पर धो दें 3 दिन के अंतराल पर प्रयोग करे।




*खीरा से हटाए पिंपल्स*-

यदि आप खीरा के रस को प्रतिदिन चेहरे पर लगते है निखार आने लगता है और पिप्पलस दिन पे दिन कम होने लगते है। 
उपयोग करने का तरीका - 
1 छोटा खीरा को कद्दूकस से कस ले फिर उसे एक कटोरी में  निचोड़ले। निचोड़ने पर प्राप्त रस को कॉटन /रुई  की सहायता से चेहरे पर लगाए  जब ये सूख जाये  तो ठन्डे पानी से धोले। ये विधि निरंतर एक हफ्ते तक अपनाये और परिणाम देखे।



*नीम* - 

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय
पिंपल हटाने का घरेलू उपाय
नीम का प्रयोग वैदिक काल से ही औषधीय रूप में किया जा रहा है। ये वैक्ट्रिया नाशक है नीम के प्रयोग से पिंपल,दाग धब्बे दूर हो जाते है नीम त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है उपयोग करने की विधि -नीम की हरी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना ले एक चम्मच एलोविरा मिलाले और तैयार लेप को चेहरे पर लगाये लगभग 15-20 मिनट के पश्चात ठन्डे पानी से  धुले ऐसा आप प्रतिदिन कर सकते है। इसके प्रयोग से सारे  पिम्पल्स भी चले जायेगे और दाग धब्बे भी नहीं रहेंगे


पिम्पल्स हटाने के अन्य उपाय 


पिंपल हटाने का घरेलू उपाय*नींद लेना आवश्यक है - एक स्वस्थ इंसान को नीड लेना अति आवश्यक है। जिस कारण शरीर स्वस्थ और तरोताजा रहता है।
*भोजन में क्या खाएं- अतिरिक्त तैलीय भोजन ना खाएं, जंक फ़ूड से बचे,आईसस्क्रीम-कोल्ड्रिंक न ले और चाय-काफी का प्रयोग कम करे  दिन में कम से कम 3.5 लीटर पानी पिए।
*व्यायाम करें - व्यायाम करने से रक्त का प्रवाह अच्छा रहता है जो शरीर को रोगमुक्त बनता है। इससे त्वचा सम्बंधित रोग भी काम होते है।
*चेहरे को धुले- कम से कम दिन में ४ बार चेहरे को धुले ताकि चेहरे में नमी बनी रहे,बैक्ट्रिया दूर रहे  और हर्बल मॉस्चराइज़र का प्रयोग करे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद यदि आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये और हरे रंग के बटन पर क्लिक करके शेयर करे - 
इसे भी पढ़े -कमर दर्द का इलाज
-सर में दर्द का इलाज हिंदी में
                        -घुटनो का दर्द

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्धि आई बादाम खाने से ठोकर से नहीं

बुद्धि आई बादाम खाने से ठोकर से नहीं दोस्तों कहावत तो सुनी ही होगी बुद्धि बादाम खाने से नहीं आती है ठोकर से आती है।  सही है पर बादाम खाने से भी आती है वो दिमाग को मजबूत बनाता  है बस बादाम को खाने का तरीका सही होना चाहिए तो आप को बतादे बादाम में बहुत तरीके के मिनरल्स होते है जैसे -फाइबर. मैंगनीज ,फैट ,प्रोटीन ,मैगनीसियम , विटामिन्स  इत्यादि। बादाम खाने से बहुत से देशी फायदे होते है। इस आर्टिकल  को बड़ा न करके शार्ट में बताता हूँ बादाम के अनेक गुण व फायदे होते है जो बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते है - बादाम से होने वाले लाभ - ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है ।  रोग प्रतिरोधक छमता को  बढ़ाता  है।  गर्भवती महिला को तंदुरस्त रखता है।  मोटापा को व भूख को काम करता है।  त्वचा में ग्लो व चमक बरकरार रखता है।  मधुमेह रोग को  कंट्रोल में रखता है।  पाचन शक्ति को बढ़ाता  है।  दिमागी शक्ति को भी बढ़ता है।  हृदय को स्वस्त रखता है।  झड़ते हुए बालो को रोकने में मदद करता है। बादाम स...

Get up early in the morning, सुबह जल्दी उठना

Get up early in the morning, सुबह जल्दी उठना कोई भी कामयाब   व्यक्ति की जीवनी को पढ़ने पर सबसे कॉमन चीज सामने आती है जल्दी जागने की ! इसके विपरीत कहा जाये देर रात जाग कर काम करेंगे और सुबह देर तक सोयेंगे तो आप बिलकुल गलत है , वैज्ञानिकों का मानना है- सुबह उठने से मनुष्य का दिमाग तेज चलता है और वो ज्यादा बेहतर सोच सकता है।क्योकि सुबह के समय इंसान में ऊर्जा एवं सोचने-समझने का स्तर सबसे ज्यादा होता है। Early morning wakes up Get up early in the morning,  सुबह जल्दी उठना दैनिक क्रियाओं का आनंद   अक्सर आप महसूस करते होंगे की दैनिक क्रियाओं को जल्दी जल्दी करते है क्यों ? क्यूंकि यदि हम देर से जागते है तो मुख्य कार्य को देखते हुए दैनिक क्रियाओं को उतना महत्व नहीं दे पाते दैनिक क्रियाओं के साथ इंसान समझौता तो कर नहीं सकता क्यूंकि ये क्रियाएँ अनिवार्य होती है get up early in the morning Get up early in the morning,  सुबह जल्दी उठना योजनाओं का गठन सुबह के वक्त आपके पास रचनात्मक ऊर्जा अधिक होती है.सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जाग कर पढ़ाई करने से ज्यादा या...

sar me dard ka ilaj,Treatment of headache

Sar Me dard ka Ilaj in Hindi ( सर में दर्द का इलाज हिंदी में) सिर के दर्द को यदि रोग समझते है तो ये रोग नही  है बल्की ये शरीर के दूसरे अंगो की  क्रियाये सुचारु रूप से न हो पाने  से सर दर्द होने लगता है वैज्ञानिक भाषा में नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्या है । साधारण भाषा मे कहे तो ये केवल लक्षण है दुसरे मर्ज के, जैसे- पेट  मे गेस से लेकर ब्रेन ट्यूमर तक । सिर का दर्द ,सिर के किसी भी हिस्से मे हो सकता है । ये सिर के किसी एक बिंदू से सुरु होकर किसी भी बिंदू तक हो सकता है या किसी निस्चित स्थान पर हो सकता है ।कभी कभी तो  सिर का दर्द शुरु होकर गर्दन ओर पीठ मे भी दर्द उत्पन्न कर देता है। सभी प्रकार का सर दर्द में हमें डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं होती है। इसके लिए हमें जानना है हमारा सर दर्द किस प्रकार का है। प्राइमरी सिरदर्द - इस प्रकार के सिर दर्द में बिना किसी बीमारी व चिकित्सा के लिए हमारा सर दर्द होने लगता है जैसे टेंशन के कारण दर्द होना, माइग्रेन के कारण दर्द होना प्राइमरी सर दर्द कहलाते हैं । सेकेंडरी सिर दर्द - वह  ...